कोडरमा, दिसम्बर 16 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत गडगी एवं तिलोकरी में अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। यह छापेमारी अंचल अधिकारी (सीओ) सारांश जैन एवं थाना प्रभारी उमानाथ सिंह के संयुक्त नेतृत्व में की गई। सीओ ने बताया कि एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है, जबकि गडगी से पकड़े गए दूसरे ट्रैक्टर को कटिया पुलिस पिकेट में रखा गया है। गडगी में कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक प्रशासन की गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर भागने लगा। इस दौरान खेतों में खड़ी कई किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया जाता है कि ट्रैक्टर को पकड़ने के प्रयास के दौरान किसी बड़ी घटना की आशंका भी बनी रही। हालांकि चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इस बीच ग्रामीणों और पुलिस के बीच हल...