लखीसराय, जनवरी 16 -- चानन, निज संवाददाता। अवैध बालू खनन एवं परिवहन को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह अर्लट मोड में काम रहा है। नए पुलिस कप्तान के आने से अवैध बालू खनन पर नकेल कसा गया है। चानन पुलिस द्वारा किऊल नदी से अवैध बालू ढुलाई पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार सक्रिय मोड में काम कर रही है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोकना और सरकारी राजस्व की चोरी पर लगाम लगाना है। चानन थाना क्षेत्र के गोपालपुर, कुंदर, मलिया, रामपुर सहित आधा दर्जन से ज्यादा घाटों में चोरी करने वाले रास्ते को अवरूद्ध किया गया, जो अब तक कायम है। रास्ता अवरूद्ध रहना यह दर्शाता है कि पुलिस अवैध खनन रोकने के लिए पूरी सक्रियता से जुटी हुई है। ---- अवैध खनन रूकने से बालू कारोबारी में मचा है हड़कंप: चानन पुलिस एवं माइनिंग द्वारा अवैध बालू पर नकेल कसने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.