चाईबासा, दिसम्बर 6 -- चाईबासा। अवैध बालू खनन में लगे दो ट्रैक्टर को तांतनगर ओपी क्षेत्र के खरकई नदी संगम से जब्त किया गया है। माइनिंग इंस्पेक्टर निखिल दास ने ट्रैक्टर के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, चाईबासा माइनिंग इंस्पेक्टर निखिल दास तथा तांतनगर ओपी प्रभारी पीयूष नाग ने संयुक्त छापेमारी कर नदी में अवैध बालू खनन में लगे दो ट्रैक्टर को जब्त किया। वहीं, ट्रैक्टर चालक व मजदूर भाग निकले। जब्त दोनों ट्रैक्टर में रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं होने से पुलिस इंजन नंबर को ट्रेस कर मालिक का पता लगाया जा रहा है। माइनिंग इंस्पेक्टर तथा ओपी प्रभारी की संयुक्त छापेमारी में दो ट्रैक्टर जब्त करने से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। ओपी प्रभारी पीयूष नाग ने बताया कि बालू खनन बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा। खनन करते हुए...