नवादा, फरवरी 21 -- रोह, निज प्रतिनिधि अवैध बालू खनन मामले में खान निरीक्षक संतोष कुमार ने रोह थाने में आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। खान निरीक्षक ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को सुबह करीब 06:20 बजे अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध धावा गश्ती दल एवं जिला खनन कार्यालय नवादा में प्रतिनियुक्त गृह रक्षक एवं सैप बल के साथ रोह थानान्तर्गत ताजपुर एवं कुम्हरावां गांव के पास सकरी नदी में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान ग्राम कुम्हरावां के पास सकरी नदी में 03-04 ट्रैक्टरों द्वारा बालू का अवैध खनन करते हुए देखा गया। छापेमारी दल को देखते ही सभी वाहन चालक नदी में हाईड्रोलिक ट्रेलर को उठाकर बालू को गिराते हुए भागने लगे। एक चालक द्वारा ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो जाने के बाद उसे कब्जे में लिया गया। ट्रेलर पर लगभग 100 घनफीट बालू लदा हुआ...