पूर्णिया, फरवरी 22 -- बैसा,एक संवाददाता। रौटा थाना क्षेत्र के कनकई नदी किनारे सिंघिया घाट पर अवैध बालू खनन मामले में पुलिस ने छापेमारी कर ट्रेक्टर को जब्त किया जबकि ट्रेक्टर चालक चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। थानाध्यक्ष के के सौरभ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सअनि संजीत कुमार सशस्त्र बल के साथ जब घाट पहुंचा तो पाया कि नदी के किनारे घाट में ट्रेक्टरों पर बालू की लोडिंग की जा रही है । पुलिस को देखते ही चालक बालू लदे ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर लाया। स्थल निरीक्षण के दौरान पाया कि लगभग 80 फीट लंबा, 30 फीट चौड़ा एवं 1 फीट गहरा गड्ढा बनाकर कुल 2400 घनफुट लघु खनिज बालू का ताजा अवैध उत्खनन किया गया है। वर्तमान में उक्त स्थल पर कोई वैध सरकारी बालू घाट संचालित नहीं है, जिस...