गिरडीह, फरवरी 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध शुक्रवार को खनन विभाग एवं मुफस्सिल पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों पर ताबड़तोड़ छापामारी की गयी। छापामारी के दौरान अवैध बालू कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए अधिकारियों ने बालू लदे आठ ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। खनन विभाग एवं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बालू कारोबार से जुड़े अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। छापामारी खान निरीक्षक विश्वनाथ उरांव एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो की अगुवाई में की गई। छापामारी में इनके अलावा पुअनि संजय कुमार व बुधेश्वर उरांव, सअनि सुबोध कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे। मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में खान निरीक्षक विश्वनाथ उरांव की श...