भदोही, जनवरी 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र बेहरोजपुर, गुलौरी समेत अन्य गंगा घाटों पर अवैध बालू खनन जारी है। बुधवार को डीएम के आदेश पर अफसरों की टीम ने दो ट्रैक्टर अवैध बालू को ट्राली समेत सीज कराया। संबंधित के खिलाफ मुकदमा कायम कराया जा रहा है। बता दें कि बालू मांग बढ़ने से बालू माफिया सक्रिय हो गए हैं। आरोप है कि विभागीय मिली भगत से अवैध खनन एवं परिवहन का धंधा तेजी से फल फूल रहा है। मामले की जानकारी डीएम तक पहुंचने के बाद उन्होंने संबंधित को जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद बुधवार की सुबह क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो ट्रैक्टर पकड़ कर गोपीगंज कोतवाली में लाकर सीज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार राय ने बताया कि वाहन चालक पकड़ में नहीं आए हैं। गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके स्वामी एवं चालकों की तलाश कर ली जाएगी। उधर, लो...