बांका, फरवरी 17 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली ओढ़नी नदी के तट पर स्थित तारा मंदिर से सटा छठ घाट इन दिनों अवैध बालू उत्खनन की वजह से बदहाली का शिकार हो रहा है। प्रशासन की उदासीनता के बीच प्रतिदिन साइकिल और ठेला के माध्यम से खुलेआम बालू की ढुलाई की जा रही है, जिससे घाट की संरचना और आसपास का पर्यावरण गंभीर रूप से प्रभावित होते जा रहा है। यहां उल्लेखनीय यह है कि, छठ महापर्व से पूर्व नगर परिषद द्वारा ओढ़नी नदी में बालू को समतल कर विधिवत छठ घाट का निर्माण कराया गया था, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह घाट न केवल छठ पूजा बल्कि अन्य धार्मिक आयोजनों में भी वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। जबकि शहर के प्रमुख आस्था केंद्र तारा मंदिर के समीप होने के कारण यहां वर्षभर श्रद्धालुओं की आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.