गुमला, मार्च 17 -- भरनो। प्रखंड के सिंगरौली नदी में हो रहे अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जप्त किया। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर सीओ अविनाश कुजूर के नेतृत्व में सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया गया।जैसे ही प्रशासन की टीम सिंगरौली नदी पहुंची, बालू लदे कई ट्रैक्टर मौके से भाग खड़े हुए, लेकिन एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। सीओ ने ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले कर इसकी सूचना खनन विभाग को भी दी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू खनन करने वाले ट्रैक्टर मालिकों में हड़कंप मच गया। सिंगरौली नदी से लंबे समय से अवैध रूप से बालू का उत्खनन किया जा रहा था, जिसे रोकने के लिए यह छापेमारी की गई।सीओ अविनाश कुजूर ने बताया कि अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.