कोडरमा, दिसम्बर 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत मरचोई एवं टेहरो घाट से सकरी नदी में हो रहे अवैध बालू उठाव को लेकर बुधवार सुबह पुलिस एवं अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान दो ट्रैक्टर जप्त किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मरचोई घाट से ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू उठाव करते हुए जप्त किया गया। दोनों ट्रैक्टरों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया है। अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध बालू उठाव की शिकायतें मिल रही थीं। जानकारी के अनुसार मरचोई, कटहरा, टेहरो, समलडीह, पोखरडीहा, ढाब, मीरगंज, माधोपुर नावाडीह सहित अन्य बालू घाटों से प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टरों द्वारा अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा था, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा था। छापेमारी के दौरान दो ट्र...