बोकारो, जनवरी 10 -- कसमार थाना क्षेत्र विभिन्न पंचायतों में अवैध बालू बेरोकटोक परिचालन से त्रस्त होकर अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जेएलकेएम जिलाध्यक्ष व दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो और ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी को पत्र लिखकर अवैध बालू उठाव व परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कसमार प्रखंड के सोनपुरा, दांतू, मधुकरपुर, दुर्गापुर और टांगटोना पंचायतों से होकर प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर अवैध बालू लेकर गुजर रहे हैं। यह अवैध बालू पेटरवार प्रखंड के खेतको स्थित दामोदर नदी से उठाया जा रहा है। पत्र में बताया गया है कि यह बालू बगियारी स्थित एजी इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड कंस्ट्रक्शन कंपनी को आपूर्ति की जा रही है। जिलाध्यक्ष अमरेश ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.