कन्नौज, फरवरी 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में सौरिख-परौर मार्ग स्थित ग्राम ईज़लपुर में चौधरी मिस्टर सिंह डिग्री कॉलेज के सामने संचालित एक बायोडीजल पंप पर आकस्मिक छापेमारी की गई। यह कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक तिर्वा, प्रभारी लिपिक (पेट्रोलियम अनुभाग) तथा निरीक्षक विधिक बाट एवं माप विज्ञान, कन्नौज की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई। छापेमारी के दौरान पंप संचालक अजीत पुत्र रूपलाल, निवासी परौर मौके पर मौजूद मिले। निरीक्षण के समय उन्होंने पंप के संचालन से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस, अनुमति पत्र या अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए। गहन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त पंप से डीजल एवं पेट्रोल का अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा था। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भूमिगत टैंक से डीजल और पेट्रोल के नमूने ए...