लखनऊ, फरवरी 8 -- सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा बढ़ती गैरकानूनी गतिविधियों पर गहरी चिंता जताई है। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर लखनऊ और उप्र. में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें उनके मूल देश निर्वासित करने की मांग की है। पत्र में डॉ. सिंह ने कहा कि भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी राष्ट्रीय सुरक्षा, जनसांख्यिकी संतुलन, सांस्कृतिक विविधता और कानून व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती बने हुए हैं। इन अवैध प्रवासियों के संगठित अपराध, आतंकवाद, मानव तस्करी और अवैध व्यापार जैसी जघन्य गतिविधियों में संलिप्त होने के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं। विधायक ने चार और पांच फरवरी के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि बांग्लादेशी नागरिकों ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.