बलरामपुर, नवम्बर 16 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आनंद मार्ग वार्ड में नाला निर्माण को लेकर एसडीएम राकेश कुमार जयंत के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले की ओर से व्यापारियों व भवन स्वामियों के भवनों पर जेसीबी से की गई तोड़फोड़ पर लोगों ने नाराजगी जताई है। रविवार को कार्यवाही के विरोध में नगर के समस्त व्यापारिक संगठनों ने प्रभावितों के पक्ष में नई बाज़ार चौक में सभा कर कदम की निंदा की। एसडी चौरसिया ने पुराने बने गहरे नाले के जगह नया नाला निर्माण कराए जाने व अधिकारियों को दिए गए पत्रों की जानकारी दी।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री ने कहा कि प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही पूरी तरह से निंदनीय है क्योंकि तोड़ फोड़ की कार्यवाही से पूर्व प्रभावितों को नोटिस देने का प्रावधान है। एसडीएम नियमों की अनदेखी कर कार्रवाई की है। मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्त...