नई दिल्ली, फरवरी 15 -- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का ट्रामाडोल बरामद किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी अरुण अपनी फैक्ट्री में तस्करी किए गए ट्रामाडोल पाउडर से गोलियां तैयार करता था, जिनका इस्तेमाल नशे के आदी लोग हेरोइन के विकल्प के रूप में कर रहे थे। यह गिरोह अवैध मेडिकल स्टोर और फर्जी चिकित्सा केंद्रों के जरिये इन दवाओं को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायर्स और अवैध मेडिकल स्टोर्स की पहचान में जुटी है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह केवल ट्रामाडोल ही नहीं, बल्कि विभिन्न प्रकार की नकली दवाओं, सिरप और शीशियों का उत्पादन करता था। फर्जी चिकित्सा केंद्रों और क्षेत्रीय आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से यह मुनाफा कमाता था। अरुण ने ...