वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। अवैध प्लॉटिंग के संबंध में जनजागरूकता के लिए ग्रामीण इलाकों में सोमवार को वीडीए ने अभियान चलाया। नवसम्मिलित 215 गांवों में यह अभियान चलेगा। इसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को गोसाईंपुर, फत्तेपुर, महादेवपुर, रामगांव, गुरुवट, राजापुर, पलही पट्टी, हरीदासपुर, सरैया, अहिरौली, सुलेमानपुर, भटैली में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। अभियान के दौरान लोगों को प्राधिकरण से स्वीकृत ले-आउट वाले प्लॉट ही खरीदने को जागरूक किया गया। प्लॉट विक्रेताओं से जमीन खरीदते समय सावधानियों और दस्तावेजों के बारे में लोगों को बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...