लखनऊ, अप्रैल 7 -- -सरसवां गांव में 2.274 हेक्टेयर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया - अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र के गांव सरसवां में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर की गई प्लाटिंग तोड़ने गई नगर निगम की टीम का विरोध करते हुए भूमाफिया उनसे उलझ गए। निगम के बुलडोजर को रोकने लगे। इस पर वहां मौजूद पुलिस और पीएससी की टीम ने भू माफियाओं को वहां से भगाया। उसके बाद निगम ने राजस्व विभाग के सहयोग से 2.274 हेक्टेयर जमीन खाली कराई। इसकी मौजूदा बाजारू कीमत 25 करोड़ रुपये है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के पास सरसवां में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर प्लाटिंग किए जाने की शिकायत आई थी। इस मामले की जांच उन्होंने अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार श्रीवास्तव को सौंपी। उन्होंने तहसीलदार और ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.