मोतिहारी, दिसम्बर 14 -- मेहसी। अवैध पैथलॉजी सेंटर पर गाज गिर सकती है। इसको लेकर सीएचसी मेहसी के सभा भवन में रविवार को बीसीएम नजीबुर्रह्मान की अध्यक्षता में आपात बैठक हुई। बैठक में ज़िला शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पत्रांक संख्या 7002 के आलोक में प्रखण्ड क्षेत्र में चल रहे पैथोलॉजी सेंटर के संचालक द्वारा एक सप्ताह के अंदर सेंटर के रजिस्ट्रेशन का सभी कागज़ात सीएचसी मेहसी के कार्यालय में जमा कराने का आदेश दिया गया। ताकि सभी कागज़ात की जांच प्रतिवेदन सीएस कार्यालय को ससमय भेजा जा सके। उंन्होंने कहा कि समय अवधि में अगर कागज़ात जमा नहीं होता है तो उस सेंटर को अवैध मानते हुए कार्रवाई के लिए वरीय पदधिकारी को लिखा जाएगा। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार सहित सीएचसी केंद्र के कई पदधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...