हल्द्वानी, मार्च 29 -- नैनीताल, संवाददाता। जल संस्थान एक अप्रैल से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध पेयजल कनेक्शनों की जांच करेगा। यदि कहीं अवैध कनेक्शन मिला, तो संबंधित क्षेत्र में काम करने वाले जल संस्थान के कर्मचारी पर गाज गिरेगी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ जांच अभियान अप्रैल से शुरू किया जाएगा। मार्च समाप्ति तक सभी कर्मचारियों को ये जिम्मेदारी दी गई है, कि वे अवैध कनेक्शनों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी भी क्षेत्र में अवैध पेयजल कनेक्शन पाया गया, तो वहां के कर्मचारी जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। यह कदम पेयजल वितरण प्रणाली में सुधार और अवैध कनेक्शनों को रोकने के लिए उठाया जा रहा है, जिससे जनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.