लखनऊ, मई 9 -- एलडीए के दस्ते ने शुक्रवार को गोमती नगर, आशियाना, बिजनौर व मड़ियांव क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्मित किये गये पेट्रोल पम्प, 20 रो-हाउस भवनों और मोटर वर्कशॉप समेत अन्य व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि अखिलेश कुमार सिंह व अन्य द्वारा गोमती नगर के विपुल खण्ड में लगभग 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, वीरेन्द्र नाथ सिंह द्वारा गोमती नगर के विजयन्त खण्ड में लगभग 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर जनता गैराज संचालित किया जा रहा था। इसी तरह गोमती नगर के विशेष खण्ड में डिटेलिंग ब्रैट्स के प्रबंधक द्वारा कार वर्कशॉप संचालित किया जा रहा था। आवासीय भू-उपयोग में अवैध रूप से किये गये इन व्यावसाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.