जामताड़ा, फरवरी 3 -- अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार के खिलाफ छापेमारी, 10 हजार लीटर से अधिक ईंधन व 1.13 लाख नकद जब्त नारायणपुर,प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित पेट्रोल, डीजल व स्प्रिट बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 10 हजार लीटर से अधिक ईंधन के साथ 1 लाख 13 हजार 25 रुपये नकद जब्त किए हैं। इस मामले में दो कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। अंचल निरीक्षक सौरभ सुमन के आवेदन पर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 12/2026 दर्ज की गई है। इसमें नयाडीह गांव निवासी कार्तिक मंडल (पिता हराधन मंडल) और भुलू मंडल (पिता फटिक मंडल) को अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण व बिक्री करने का आरोपी बनाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.