गंगापार, फरवरी 13 -- मेजा थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम गोशौरा कलां स्थित दुर्गावती स्कूल के पास से अजय सिंह उर्फ लकडू निवासी नया का पुरा डोहरिया को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल (32 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपी असलहे का कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि पिस्टल और कारतूस वह अपने शौक के लिए रखता था। बरामदगी के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रामनगर चौकी प्रभारी अभिनव उपाध्याय,कांस्टेबल विमल रावत, कपिलदेव यादव व रमेश यादव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...