प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 21 -- अमरगढ़। आसपुर देवसरा एसओ विजेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के अकारीपुर तिवरान गांव के पास से स्कॉर्पियो सवार को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी इसी गांव का रहने वाला राजेश तिवारी उर्फ जज्जे है। गिरफ्तार आरोपी पर प्रतापगढ़, जौनपुर में हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी स्कॉर्पियो सीज कर उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...