बस्ती, दिसम्बर 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में घने कोहरे को देखते हुए एनएचएआई ने अवैध पार्किंग पर सख्त हो गई है। एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम लगातार अवैध रूप से पार्किंग किए वाहनों की फोटो खींच कर संबंधित को भेजकर चालान की कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई से अवैध वाहन पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले चालक व स्वामियों में खलबली मची है। एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर शशांक पाण्डेय ने बताया कि घने कोहरे को देखते हुए जनपद की नेशनल हाइवे मार्ग पर दो आरपीओ की टीम पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया है, जिसमें एक पेट्रोलिंग टीम आरपीओ नवनीत दूबे मंडवानगर टोल प्लाजा से गोरखपुर तक व दूसरी पेट्रोलिंग टीम आरपीओ अरविंद कुमार पांडेय को मंडवानगर से चौकड़ी टोल प्लाजा तक 24 घंटे पेट्रोलिंग किया जा रहा है। इन टीमों को बिना पार्किंग के वाहन खड़ा पाया जाता है तो उन्हे वै...