हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। उप संभागीय परिवहन विभाग ने मंगलवार को यातायात पुलिस के साथ दिल्ली रोड पर अवैध पार्किग में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर गलत पार्किग किए गए वाहनों के चालान किए गए। इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौंबे ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित डोमिनोज के पास एक ई-कॉमर्स कंपनी की पार्किग है, यहां कंपनी के कर्मचारी रात के समय सड़क पर ही वाहन पार्क कर देते है, इसके अलावा तेज अवाज में हॉर्न बजाते है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी, जिसपर मंगलवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों को हिदायत भी दी गई। साथ ही सड़क पर वाहन खड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.