अमरोहा, जनवरी 31 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या को लेकर आजाद समाज पार्टी ने शुक्रवार को सीओ पंकज त्यागी को उनके कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। समस्या के समाधान की गुहार लगाई। पार्टी पदाधिकारी देवेंद्र बैंसला ने कहा कि नगर के रहरा अड्डा, संभल अड्डा व अमरोहा अड्डा पर अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग व अतिक्रमण किया जा रहा है। कुछ कारोबारियों ने मुख्य मार्ग पर ही बजरी और बजरपुट डालकर अतिक्रमण कर लिया है। सड़क पर अवैध कब्जे के कारण आए दिन यातायात बाधित हो रहा है। आए दिन जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि अतिक्रमण के चलते सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है, दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। मांग की गई कि प्रशासन जल्द अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाए ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.