नई दिल्ली, मार्च 10 -- धनबाद शहर में अवैध पानी कनेक्शन के खिलाफ नगर निगम पिछले एक हफ्ते से अभियान चला रहा है। पिछले तीन दिनों में दो बड़े संस्थानों में नगर निगम की जांच से अवैध कनेक्शन वालों में हड़कंप है। मधुलिका स्वीट्स पर 50 हजार रुपए का जुर्माना अवैध कनेक्शन के लिए निगम ने लगाया है। वहीं असर्फी द्वारा कागज नहीं दिखाने पर नोटिस दिया गया है। इस दौरान धनबाद प्रशासन शहर के बाकी लोगों पर भी ऐक्शन लेने की तैयारी कर रहा है। जिन लोगों को घरों या दुकानों में पानी का अवैध कनेक्शन लगा होगा उन पर नगर निगम कार्रवाई करेगा। धनबाद नगर निगम अब ऐसे बड़े नामों की सूची बना रहा है, जो अवैध वाटर कनेक्शन रखे हुए हैं। नगर निगम की जांच टीम होली के बाद अभियान में तेजी लाएगी। शहर में 20 हजार से अधिक अवैध वाटर कनेक्शन हैं। नगर निगम इनके खिलाफ अब जांच में तेजी ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.