बरेली, जनवरी 8 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में अवैध परिवहन के नियंत्रण के लिए बहेड़ी टोल और दोहना टोल पर गठित टीमों में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। डीएम ने मुख्य रूप से नैनीताल रोड, सिरसा चौकी रोड और नरायन नगला मार्ग पर विशेष रूप से चेकिंग करने के निर्देश दिये। साथ ही तीनों रूट पर पीटीजैड कैमरे लगवाने के निर्देश दिये। बैठक में खनन अधिकारी ने बताया कि जब वाहन पकड़ा जाता है तो कुछ वाहन चालक वाहन लॉक करके भाग जाते हैं और ट्रक मालिक घर बैठे ही जीपीएस लॉक कर देते है, जिससे वाहन को पुलिस स्टेशन ले जाने में परेशानी होती है। डीएम ने ऐसे वाहन चालकों/वाहन मालिको के खिलाफ गुंडा एक्ट एवं गैग्स्टर एक्ट के तहत कार्यवाही को आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...