नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 369.1 किलोग्राम अवैध पटाखा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मध्य जिला पुलिस ने कमला मार्केट इलाके में 177.1 किलोग्राम पटाखा जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, क्राइम ब्रांच ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में 192 किलो पटाखा के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। कमला मार्केट से पकड़े गए आरोपियों की पहचान रतनदीप, तुषार और साहिल के रूप में हुई है। तीनों रोहिणी के रहने वाले हैं। वहीं, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से पवन कुमार को पकड़ा गया है। वह हिमाचल का रहने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.