गाज़ियाबाद, दिसम्बर 5 -- गाजियाबाद। मसूरी के मोहल्ला जमाईपुरा में गुरुवार रात पटाखे बनाते समय विस्फोट होने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक विस्फोट में झुलसा युवक और उसका पिता अवैध रूप से पटाखे बनाते थे, जबकि इस कार्य के लिए मकान स्वामी ने अपना घर किराए पर दे रखा था। मसूरी थाने में तैनात उपनिरीक्षक उत्तम कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि चार्ली कंट्रोल रूम से गुरुवार शाम करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि जमाईपुरा मोहल्ले में जोरदार विस्फोट के बाद आग लग गई। मौके पर जांच करने पर पता चला कि विस्फोट किरायेदार द्वारा घर में अवैध रूप से शादी में इस्तेमाल होने वाले पटाखे बनाने के कारण हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की छत गिर पड़ी और दीवारें भी टूट गईं। घटना में दानिश नाम का युवक गंभी...