पलामू, जनवरी 4 -- मेदिनीनगर। शहर के हाउसिंग कॉलोनी से बारालोटा जाने वाली सड़क पर कथित अवैध निर्माण का लोगों ने विरोध किया है। वार्ड के लोगों ने नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, उपायुक्त समेत वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर शिकायत की है। अवैध निर्माण को रोकने का अनुरोध किया गया है। लोगों ने आवेदन के माध्यम से सूचित किया है कि अवैध निर्माण होने से आवागमन के लिए नहर की जमीन पर कम जगह बचेगा। लोगों को आवागमन में दिक्कत होगा। चार पहिया वाहन को गुजरने में दिक्कत होगा। लोगों ने आवेदन देकर आम लोगों के हित में निर्माण कार्य को रोकने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...