जमशेदपुर, फरवरी 8 -- जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) क्षेत्र में अवैध निर्माण और नक्शा विचलन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से चार याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस संदीप मेहता की खंडपीठ ने गंगा रिजेंसी, पटियाला विंस बिल्डिंग सहित अन्य दो निर्माणों के संबंध में फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। यह आदेश गंगा रिजेंसी एलएलपी बनाम राकेश कुमार झा एवं अन्य मामले की सुनवाई के दौरान पारित किया गया। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता विनीत सिन्हा और अधिवक्ता देवेश अजनानी ने सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने छूट संबंधी आवेदन स्वीकार करते हुए इस मामले में नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा 14 और 28 जनवरी को पारित आदेशों को चुनौती ...