गुड़गांव, जून 21 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने सुशांत लोक दो और तीन में अवैध निर्माण पर शनिवार को 286 मकान मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। एक सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मकानों को सील किया जाएगा। डीटीपीई अमित मधोलिया 'ऑफिस ऑन द स्पोट' अभियान के तहत सुशांत लोक दो में सुबह 11 बजे पहुंच गए। कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर डीटीपीई को उनके पड़ोस में निर्मित मकानों में अवैध निर्माण होने की शिकायत दी। कुछ की सर्वे के दौरान जांच की गई। डीटीपीई ने पाया कि 183 मकानों में नियमों का उल्लंघन हुआ है। किसी में स्टिल्ट पार्किंग में अवैध रूप से कमरों का निर्माण किया गया है तो किसी ने अवैध रूप से चौथी मंजिल बना ली है। इसके अलावा कुछ लोगों ने आगे और पीछे अवैध रूप से स्टोर और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.