रुडकी, फरवरी 21 -- भगवानपुर, संवाददाता। एचआरडीए और पुलिस टीम ने कस्बे में एक रास्ते पर अतिक्रमण कर किए जा रहे भवन निर्माण को शनिवार को सील कर दिया। इस दौरान अवैध निर्माण करने वालों में अफरातफरी मची रही। बताया गया कि एक व्यक्ति ने सार्वजनिक रास्ते को दबाने और अवैध रूप से छज्जा निकाल कर भवन निर्माण की शिकायत प्राधिकरण से की थी। इसके बाद शनिवार को एचआरडीए के जेई प्रभात सिंह के नेतृत्व में टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने नियमों के उल्लंघन और अतिक्रमण की पुष्टि होने पर तत्काल भवन को सील कर दिया। इस दौरान कई लोग काम रोककर वहां से भाग खड़े हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...