नोएडा, नवम्बर 20 -- ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने नोएडा एयरपोर्ट के आसपास मुआवजे के लालच में हो रहे अवैध निर्माण के बारे में चेतावनी जारी की है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे निर्माण पर कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। इसकी वजह यह है कि बिना सेटेलाइट डाटा को मैच किए प्रतिकर स्वीकृत ही नहीं होगा। ओएसडी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि जो निर्माणाधीन भवन गिरा है, उसके मालिक को पूर्व में ही काम बंद करने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। एसडीएम को भी कार्रवाई के लिए लिखा गया था। लोगों को यहां समझाया भी जा रहा है कि अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान ही सेटेलाइट से डाटा लिया जा चुका है। इससे पूर्व के निर्माण पहले ही चिह्नित हैं। कोई नया निर्माण होगा तो वह सेटेलाइट के डाटा के साथ मैच नहीं करेगा। ऐसा होने पर मुआवजा भी निर्माण का नहीं मिलेगा। ऐसे में निर्माण को अवैध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.