विकासनगर, अप्रैल 5 -- पछुवादून में अवैध निर्माण को लेकर एमडीडीए कुंजाग्रांट के एक मदरसे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ध्वस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उधर, मदरसा संचालक का कहना है कि यह वक्फ की संपत्ति है, जो राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज है। पछुवादून में इन दिनों अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एमडीडीए जगह-जगह अवैध निर्माण और अतिक्रमण को ध्वस्त कर रहा है। अब एमडीडीए ने कुंजाग्रांट के मदरसा हिफजुल कुरआन को अवैध निर्माण पर कारण बताओ नोटिस भेजा है। नोटिस में बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए 50 गुणा 70 वर्ग फीट क्षेत्रफल धार्मिक स्थल (मदरसा/मस्जिद ) का निर्माण किया गया है, जो अवैध है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मदरसा के प्रबंधक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.