लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता मोहनलालगंज के पूरनपुर गांव में बुधवार को अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची एलडीए की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने टीम के साथ मारपीट करते हुए दस्तावेज छीनने की कोशिश की। जेसीबी और दस्ते पर पथराव शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गयी। कर्मचारी व इंजीनियर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मामले में एलडीए ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए मोहनलालगंज थाने में तहरीर दी है। पथराव से जेसीबी चालक घायल हो गया है। एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मोहनलालगंज के पूरनपुर में नगराम रोड पर राजपाल व अन्य द्वारा लगभग 2,000 वर्गफीट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक उपयोग हेतु दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे उक्त निर्माण कार्य के वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.