गाज़ियाबाद, दिसम्बर 6 -- ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन में शनिवार की जीडीए ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण गिरा दिए। कार्रवाई के समय लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने इन्हें चेतावनी देकर शांत कराया। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 1 में दो स्थानों पर अवैध निर्माण किया गया था। एक पर छठे तल को अवैध रूप से बनाया गया था, जबकि दूसरी जगह आवासीय नक्शे पर दुकाने बना ली गई थीं। इन्हें पूर्व में नोटिस देकर निर्माण रुकवाया था, लेकिन काम जारी रहा। इसीलिए शनिवार को पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों स्थानों पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...