इडुक्की, मार्च 12 -- ईसाई प्रचारक द्वारा केरल के इडुक्की जिले में सरकारी जमीन कब्जाने की कोशिश नाकाम साबित हुई। केरल राजस्व विभाग ने मंगलवार को एक अवैध रिसॉर्ट के सामने लगाए गए क्रॉस को हटा दिया। इसे स्वयंभू चंगाई प्रचारक सजीथ जोसेफ ने सरकारी भूमि पर स्थापित किया था। जोसेफ पर आरोप है कि उन्होंने यह क्रॉस इसलिए लगाया था ताकि उनके रिसॉर्ट को गिराने की कार्रवाई रोकी जा सके। बता दें कि "चंगाई प्रचारक" का मतलब उन लोगों से है जो बीमार लोगों को ठीक करने या उन्हें चंगा करने के लिए प्रचार और प्रार्थना करते हैं। इडुक्की जिले के परुंथुमपारा पहाड़ी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने इस अवैध रिसॉर्ट को गिराने का आदेश जिला प्रशासन ने दिया था। इसी आदेश के बाद, जोसेफ ने वहां क्रॉस खड़ा कर दिया था। राजस्व मंत्री के. राजन ने कहा कि सरकार सरकारी जमीनों पर अतिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.