वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में अवैध निर्माण/प्लॉटिंग पर नियंत्रण, मानचित्र स्वीकृति के संबंध में वीडीए मुख्यालय में मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि शहर में अवैध निर्माण एवं प्लॉटिंग करने वालों पर सख्ती बरती जाए। उन्होंने सभी जोनल अधिकारी, जेई को प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य की अनुमति तभी दी जाए जब वह सभी मानकों एवं नियमों का पालन करे। पूर्ण बोरा ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग के झांसे में आकर लोग अपना पैसा फंसा देते हैं। इसे एक अभियान के तहत वीडीए आमलोगों और प्लॉटिंग करने वालों को प्राधिकरण कार्यालय आकर जानकारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आवासीय प्लॉटिंग के लिए न्यूनतम 9 मीटर चौड़ी सड़क विकसित होनी चाहिए। प्लॉटिंग क्षेत्र के न्यूनतम 15 प्रतिशत क्षेत्र में पार्क अथवा ख...