मुंगेर, फरवरी 10 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। बांका-मुंगेर सीमा स्थित डाक बंगला के समीप संचालित एक अवैध निजी नर्सिंग होम में सोमवार की अहले सुबह ऑपरेशन के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गयी। मृतका बेलहर थाना क्षेत्र के सौताडीह गांव निवासी अशोक दास की 20 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी थी। घटना के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि डॉक्टर व स्टाफ घटना के बाद से फरार हैं। जानकारी के अनुसार प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मधु कुमारी को बेलहर-संग्रामपुर सीमा स्थित मां रामसखी क्लीनिक लेकर पहुंचे थे। मधु कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी यह बच्चा उसका पहला था। मधु की मौत के बाद देर शाम तक परिजनों द्वारा संग्रामपुर थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी, जिससे मामले के दबाए जाने की आशंका और गहराता जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.