देवरिया, दिसम्बर 24 -- बरहज, हिंस। एक किसान ने अवैध रूप से खेत में नाला निर्माण कराने का आरोप लगाया है। ग्राम कपरवार निवासी गंगा प्रसाद पांडेय ने एसडीएम को दिए पत्रक में बताया कि राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण में उनके जमीन का 0.0031 हेक्टेयर भाग लिया गया है। जिसका प्रतिकर भी हमें प्राप्त हो चुका है। लेकिन नाला निर्माण में मेरी अधिक भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी ने बताया मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...