काशीपुर, जून 12 -- काशीपुर। सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी अवैध धार्मिक संरचना को जिला प्रशासन की टीम ने गुरुवार की तड़के जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। अधिकारियों के अनुसार धार्मिक संरचना सरकारी भूमि पर बनी थी और इसको हटाने के लिए सिंचाई विभाग ने दो हफ्ते पहले नोटिस जारी किया था। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के क्रम में काशीपुर सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध संरचना चिह्नित की गई थी। इस पर सिंचाई विभाग द्वारा 26 मई को नोटिस जारी किया गया था। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि नीझड़ा, मालवा फार्म के समीप अवैध रूप से बनी एक अवैध संरचना को नोटिस अवधि पूर्ण होने के बाद हटा दिया गया है। इस प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस स्थान को समतल कर दिया गया है। यहां किसी भी प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.