लखनऊ, जुलाई 12 -- बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण के नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद सीएम योगी सख्त नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कुछ ताकतें योजनाबद्ध तरीके से देश के स्वरूप को बदलने की कोशिश कर रही हैं। यह समाज को तोड़ने और धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की साजिश है। ऐसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अवैध धर्मांतरण को देश व समाज के खिलाफ गहरी साजिश बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। अनुसूचित जाति के लोगों को लालच और भय के जरिए धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह संविधान और सामाजिक समरसता के खिलाफ है। मुख्यमंत्री ने यह बातें शनिवार को अपने सरकारी आवास पर श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350 वें शहीदी वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.