हाजीपुर, फरवरी 4 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। गुप्त सूचना के आधार पर राजापाकर बाजार से छापेमारी कर 40 लीटर अवैध देसी शराब के साथ मंगलवार की शाम गस्ती के दौरान एक ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एएसआई संजीवन पासवान अपनी सुरक्षा बलों के साथ राजापाकर बाजार में गस्ती कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक ई-रिक्शा सवार ड्राइवर राजापाकर बाजार में देसी शराब एक आदमी के घर पहुंचने जा रहा है। सूचना पाकर राजापाकर बाजार में पहुंचे तो देखा कि एक ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे टोटो खड़ा कर व्यक्ति का इंतजार कर रहा था। संदेह के आधार पर टोटो व चालक को पकड़ कर थाने पर लाया गया। थाने पर ई रिक्शा की जांच की गई तो पीछे वाली सीट के नीचे 10 लीटर का चार अवैध देसी शराब पॉलिथीन में पाया गया। जिसकी कुल मात्रा 40 लीटर जप्त की गई। चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.