औरैया, फरवरी 23 -- अजीतमल। कोतवाली पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में सोमवार को पुलिस टीम ने जगन्नाथपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार ग्राम हजारीपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...