लातेहार, दिसम्बर 2 -- बेतला, प्रतिनिधि। बिना कोई ट्रेड लाइसेंस के क्षेत्र में कई दुकानें बिल्कुल बेखौफ अवैध रूप से संचालित हैं। ऐसे में न सिर्फ सुरक्षा और सामग्रियों की गुणवत्ता को खतरा है, बल्कि हरेक वर्ष हजारों रु विभागीय राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं गुणवत्ता विहीन सामग्रियों को बेचकर अवैध कारोबारी मालामाल हो रहे हैं। हालांकि इस बारे में बरवाडीह के सीओ लवकेश सिंह ने कहा कि बिना ट्रेड लाइसेंस के दुकानों का संचालन करना गंभीर अपराध है।क्योंकि कोई भी कारोबार या व्यापार करने के लिए कारोबारियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। कहा कि शिकायत मिलने पर जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...