नवादा, फरवरी 10 -- गोविंदपुर, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के थाली थाना अंतर्गत थाली बाजार में नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 12 प्रकार की नकली दवाओं की री-पैकिंग कर बाजार में खपाने का खेल चल रहा था। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और दवा कंपनी की संयुक्त टीम ने एक किराए के मकान में छापेमारी कर इस खेल का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में लगभग 10 से 12 कार्टन नकली सिरप एवं कंपनी के रैपर बरामद किए गए हैं। इस अवैध धंधे में संलिप्त मोगलाखार (नवादा) निवासी राजू के खिलाफ थाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाली थाना एसएचओ दीपक कुमार के निर्देश पर एएसआई गुड्डू मिश्रा, थाना पुलिस बल तथा ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड, पटना के फील्ड ऑफिसर मो. सदाउल्लाह के साथ संयुक...