गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- गाजियाबाद। अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने पर औषधि विभाग ने 14 दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए हैं। शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में कुछ मेडिकल स्टोर पर बिना रिकॉर्ड प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की शिकायत आ रही थी। इसको लेकर कार्रवाई की गई है। औषधि विभाग दवाओं की कालाबाजारी करने वालों पर नकेल कसने के लिए सख्ती कर रहा। इसके तहत बीते दिनों पुरानी दवाओं की खरीद और बिक्री का ब्योरा न देने पर 14 दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। टीम को इनमें से कुछ दुकानें बंद मिलीं तो कुछ पर संबंधित कागजात नहीं मिले। विभाग की टीम इंदिरापुरम, नई बस्ती, मोदीनगर और राजनगर सहित विभिन्न पर संचालित हो रहीं दुकानों पर जांच कर रही। टीम ने सात दुकानदारों को नोटिस भी भेजा है। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि टीम कोडीन युक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.