अमरोहा, अप्रैल 5 -- डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने शनिवार को शहर में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। कुछ ही देर में 17 ई-रिक्शा पकड़ ली गईं। ई-रिक्शा चालक जमा होकर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के आवास पर पहुंच गए। विधायक की गैर मौजूदगी में उनके बेटे को समस्या बताई। इसके बाद चालकों को तीन दिन की मोहलत देते हुए ई-रिक्शा को छोड़ा गया। एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा, पीटोओ सुधीर कुमार व नोडल अधिकारी दिनेश कुमार ने शनिवार को सुखदेवी इंटर कालेज मैदान के पास अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा की धरपकड़ का अभियान शुरू किया। यहां एक घंटे से भी कम समय में 17 ई-रिक्शा पकड़ ली गईं। कार्रवाई से ई-रिक्शा संचालकों के बीच हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक जमा होकर विधायक आवास पहुंच गए। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी की अनुपस्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.